जननायक व समाजवादी नेता थे कर्पूरी ठाकुर : विपिन – सपाईयों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की मनाई 99 वीं जयंती

फतेहपुर। समाजवादी नेता एवं बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती सपा कार्यालय में मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म साधारण किसान परिवार में हुआ था वह जननायक और समाजवादी नेता थे। वह बिहार विधानसभा के सदस्य, उप मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री बने। उन्होने अपने कार्यकाल में पिछड़ों को सत्ताइस प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर कैसे खुशहाल रहे इसकी चिंता हमेशा कर्पूरी जी को रहती थी। शोषित, वंचित समाज के हक की लड़ाई हमेशा पूरी ताकत से लड़कर न्याय दिलाने का काम करते थे। गोष्ठी को सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में कभी गरीबी को आड़े नहीं आने दिया। संचालन अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर दलजीत निषाद, नफीस उद्दीन, डीजी कुशवाहा, गार्गीदीन बाजेपई, रईस अहमद, मतीन अहमद, संगीताराज पासी, रमेश चंद्र पासी, अशोक सविता, बबली देवी, अनीता देवी, अखिलेश सविता, सर्वेश पासी, ओम प्रकाश यादव, जगतपाल पासी, विनीत गिहार, रौनक पासी, सनी लोधी, मो. इसराइल राजू, गंगासागर सविता, मो. कलीम, अनिल कुशवाहा, टीपू मौर्या, फूल सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.