अंधविश्वास कानून हटाने की मांग त समाज की दूसरे धर्मों को चुनौती- चमत्कार साबित करो…51 लाख देंगे

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से उठा विवाद महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। नासिक में संतों ने मोर्चा खोल दिया है। श्री मंडलाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी अनिकेत शास्त्री देशपांडे ने एक वीडियो जारी कर महाराष्ट्र से मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथा व काला जादू रोकथान और उन्मूलन एक्ट, 2013 खत्म करने की मांग की है।

इसके लिए नासिक के रामकुंड पर सोमवार दोपहर को 10 अखाड़ों के संत विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। हालांकि अनिकेत शास्त्री ने बागेश्वर धाम सरकार विवाद से खुद को दूर रखा है। लेकिन उन्होंने दूसरे धर्मों के धर्मगुरुओं को चमत्कार साबित करने की चुनौती दी है। साथ ही आध्यात्मिक प्रतिष्ठान महर्षि और सर्व संत समाज की ओर से 51 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है।

उधर नागपुर में श्याम मानव को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर 4 गार्ड तैनात किए गए हैं।

अनिकेत ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सिर्फ टारगेट किया जा रहा है। श्याम मानव कांग्रेसी है और सबसे बड़ा पाखंडी है। मेरे पास श्याम मानव के हजार केस की स्टडी है। वो केवल हिंदू बाबा को टारगेट करके 30 लाख रुपए दे रहा है, हम उसके काम को आगे ले जा रहे हैं। मौलाना-पादरी के मेरे पास कई वीडियो हैं, जो बीमारी ठीक करने दावा करते हैं। जिनमें 95% केस हिंदू धर्म के खिलाफ है। केवल 5% पर ही केस साबित हुआ है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति जो काम नहीं कर रही है, हम उसे आगे ले जा रहे हैं।

बागेश्वर धाम सरकार के विवाद पर बोले- हम तटस्थ हैं
अनिकेत शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार विवाद पर हम तटस्थ है। वो कथावाचक हैं। दिव्यपुरुष नहीं है। वो अच्छा काम कर रहे हैं। हमने उनके मुंह से कभी ऐसा दावा नहीं सुना कि हमारे पास सिद्धि है। हम भी महाराज, लोग मेरे पास आते हैं तो हम भी उन्हें कल्याण होने का आशीष देते हैं। अगर बाहर जाकर व्यक्ति बोले कि मेरे आशीर्वाद से कल्याण हुआ तो अंधश्रद्धा वाले मेरे पर भी केस कर देंगे कि मेरे पास सिद्धि है। इसी प्रकार बागेश्वर वाले महाराज ने खुद के मुंह से कभी दावा नहीं किया उनके पास सिद्धि है। अगर वे दावा करते हैं तो वह निंदनीय है। सनातन इसका समर्थन करेगा।

 बागेश्वर धाम सरकार पर विवाद
पिछले दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार लगाने के बाद अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी।​​​​​​ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर में इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। इसके बाद यहां पहला दरबार लगा। यहां उन्होंने श्याम मानव को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई।

पक्ष-विपक्ष में  नेता और संत
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में नेता और संत बयान दे रहे हैं। एकतरफ छत्तीसगढ़ के मंत्री, मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनका विरोध किया तो वहीं द्वारिका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, योगगुरु बाबा रामदेव, मध्यप्रदेश के मंत्री ऊषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग ने समर्थन किया है

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) के कथित चमत्कार, दावे और चुनौतियों काे लेकर बहस छिड़ी हुई है। जिस पर दो शंकराचार्यों के अलग-अलग बयान आए हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें चैलेंज दिया है। वहीं, द्वारका शारदा पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती बागेश्वर सरकार के पक्ष में नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.