दोसर वैश्य समाज के मान सम्मान की ली शपथ – समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के नए पदाधिकारियों का शपथ व सम्मान समारोह कालिकन रोड स्थित पूर्व अध्यक्ष मनीष के आवास में किया गया। शुभारंभ ईश वंदना व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर महात्मा गांधी, झंडा गीत के रचयिता पदम श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद व महान दानवीर भामाशाह के तैलीय चित्रों पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष नारायण गुप्त, जिला महामंत्री साजन गुप्ता व अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित 31 पदाधिकारियों तथा 21 संरक्षको के सानिध्य में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया। डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त किया कि नवमनोनीत पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को गतिशील बनाएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री विजय गुप्ता ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता कोष तथा कार्यालय इन सभी का संगठन को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान होता है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने शपथ ली है उनका दायित्व संगठन व समाज के प्रति ज्यादा बढ़ गया है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर समाज के सबसे नीचे पायदान के व्यक्ति को संगठन से जोड़ना होगा। तभी संगठन मजबूत होगा। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व समाज ने सौंपा है उसका वह अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मनीषा गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, आनंद गुप्ता, संजय गुप्ता, विश्वास गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मोहित गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, उदय गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.