मेरठ में शादी के 17 साल बाद विवाहिता की मौत की कहानी

मेरठ में शादी के 17 साल बाद विवाहिता की मौत की ये कहानी झकझोरने वाली है। उसके बड़े भाई को शक है कि उसकी लाडली बहन की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। इसी शक के चलते भाई ने बहन की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया है। भाई का कहना है जब तक वो अपनी बहन को इंसाफ नहीं दिलाएगा, खामोश नहीं रहेगा।
रविवार को मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई ये घटना शहरभर में चर्चा में है। मृतका के भाई सत्यपाल सिंह ने को पूरी कहानी बताई।
सबसे पहले क्या हुआ आपको वो पढ़वाते हैं…

पूरा परिवार एक साथ एक ही मकान में रहता है

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र शेरगढ़ी में रहने वाले आदेश की शादी हापुड़ में रहने वाली सुशीला से 2005 में हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। आदेश मेरठ के नगर निगम में नौकरी करता है। आदेश के पिता नगरनिगम मेरठ से रिटायर है। मां ओमवती, खुद आदेश, पत्नी सुशीला, 3 बच्चे और दो छोटे भाई उनकी पत्नियां और बच्चे एक साथ रहते हैं। इसी कान के पड़ोस में आदेश के स्व. बड़े भाई की पत्नी अपने 4 बच्चों के साथ रहती हैं निशान देखकर लगाए आरोप
पारिवारिक बैकग्राउंड समझाने के बाद आपको घटना वाले दिन पर लेकर आते हैं। 26 जनवरी को आदेश की पत्नी सुशीला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसको चोटें लगी थीं, ससुराल वालों का कहना है कि सुशीला गिर पड़ी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान ही सुशीला का शनिवार देर रात निधन हो जाता है। वहीं सुशीला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचते हैं। उनके आरोप हैं कि सुशीला के गले पर फंदे का निशान था। इसलिए अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप वो लगा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.