नेपाल में झंडा गाड़ने वाले खिलाड़ी का हुआ स्वागत

फतेहपुर। 28 जनवरी से 31 जनवरी तक नेपाल के काठमांडू पोखरा में हुई अंतर्राष्ट्रीय स्टैंड बाल प्रतियोगिता में झंडा गाड़ने वाले फतेहपुर जनपद के खिलाड़ी का स्टेशन पहुंचने पर शिक्षकों, खेल प्रेमियों व अभिभावक ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
बताया गया कि स्टैंड बॉल इंटरनेशनल चैंपियनशिप नेपाल में हुई थी। इसका पहला नेशनल मथुरा में हुआ था। इस खेल को चौदह वर्ष पूर्व हिदायत अली ने बनाया था। 14 साल की मेहनत के बाद अब जाकर इसका पहला नेशनल 2022 में मथुरा में हुआ था। जहां फतेहपुर से कप्तान सागर कुमार वाल्मीकि, अभिषेक पाल, श्याम अभिमन्यु, नितीश सिंह, आशीष वमा,र् आशुतोष कुमार, आयुष सिंह, रण विजय सिंह, केशव प्रसाद, आदित्य प्रताप सिंह आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हसवा ब्लाक के ग्राम पंथुआ रमवा निवासी शिव श्याम सिंह का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नेपाल में हुआ। स्टैंड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के काठमांडू पोखरा में किया गया। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिव श्याम को जीत मिली। बुधवार को जनपद आगमन पर खिलाड़ी का स्टेशन पर सभी खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। साईं सिटी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन सिंह गौर ने भी खिलाड़ी का स्वागत किया। इस मौके पर मो. इजहार, भोजन जन सेवा समिति से कुमार शेखर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर कुमार बाल्मीकि, डॉ त्रिपाठी, पवन सिंह, मनोज सिंह, सत्यम शुक्ला, रेखा सिंह, मनोज सिंह, आशुतोष कुमार, ललिता, कुलदीप पासवान, अमित मौर्य, आशुतोष, प्रसून तिवारी, आदित्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.