सरल एप से जुड़कर संगठन की गतिविधियों में लें हिस्सा – सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : साध्वी – भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। आहवान किया गया कि डिजिटल युग में सरल एप से जुड़कर संगठन की गतिविधियों में हिस्सा लें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाएं गिनाने का काम किया। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही हैं।
शहर के हरिहरगंज स्थित एक लाज में जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं उत्तर प्रदेश शासन के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने भाग लिया। दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान ने जिलाध्यक्ष के तीन वर्षों के कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा किया। सरल एप के बाबत पदाधिकारियों को बताया गया कि इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके संगठन की गतिविधियों में डिजिटल युग के चलते सीधे जुड़ने का काम करें। इस ऐप के माध्यम से किसी भी भाजपा संगठन के पदाधिकारी की जानकारी ली जा सकती है। चर्चा की गई कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में हर वर्ग के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। यही कारण है की समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी राम किशोर साहू, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनोज शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, प्रभु दत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप सिंह भदोरिया, मनोज मिश्रा, सुशीला मौर्या, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, धनंजय द्विवेदी, शैलेंद्र शरन सिंपल, रामप्रताप सिंह गौतम, भानु प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, मोहर सिंह, ओम मिश्रा, सुरेंद्र सोनकर, अरविंद बाजपेई, प्रदीप बाजपेई, विनोद शुक्ला, जयंती देवी वर्मा, मंजू शुक्ला, दिनेश तिवारी खलीफा, अलीक खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.