नगर उद्योग व्यापार मंडल का गठन, मनोज बने अध्यक्ष – संस्थापक अध्यक्ष ने पुष्पहार पहनाकर किया मनोनयन

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में नगर उद्योग व्यापार मंडल का गठन करते नगर अध्यक्ष पद पर मनोज साहू, नगर महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता अंचल रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लोधी, प्रशान्त सिंह चौहान, सोनू शुक्ला, मंत्री आफाक खान बब्लू, मो, इसराइल, रविशंकर बचोले, जय किशन, संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता, मो. तौफीक, मीडिया प्रभारी मो. उस्मान खान, संरक्षक राजकुमार गुप्ता को पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन करते मनोनीत किया।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन में सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं जिसकी सेवा सर्वोपरि है। जिसे संगठन को मिलकर किया जाना तय है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि मार्च माह से सदस्यता अभियान चलाकर नगर क्षेत्र के समस्त व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही ट्रेड वार्ड व फ्रन्टल इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रवक्ता आशीष सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.