नाबालिग का किया जा रहा सौदा

जयपुर में नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। झारखंड की 13 साल की लड़की को जयपुर लाकर बेचा गया। खरीदार महिला ने 55 हजार रुपए में सौदा किया। फिर महिला का बेटा नाबालिग से रेप करने लगा। माणक चौक थाना पुलिस ने पीड़िता के यान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच SHO रण सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि झारखण्ड निवासी 13 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया- झारखंड में अपने मम्मी-पापा और भाई-बहन के साथ रहती थी। करीब 2 महीने पहले एक सब्जी बेचने वाली महिला उसके घर आई। महिला ने नानी से उसकी शादी की बात कही। महिला ने नानी को कहा- इसकी शादी मैं जयपुर में एक लड़के से करा दूंगी। बदले में तुम्हें 55 हजार रुपए दूंगी। उसके बाद नानी उसे लेकर उस महिला के घर चली गई। एक दिन वहां रुकने के बाद अगले दिन महिला और नानी उसे ट्रेन में बैठकर जयपुर ले आए।

55 हजार में बेच कर छोड़ गए
जयपुर आने के बाद महिला और नानी ने किसी से बात की। माणक चौक इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पर गए। 55 हजार में उसका सौदा कर बेच दिया गया। खरीदार महिला ने उसकी नानी को 55 हजार रुपए दिए। कहा- अब मैं तुम्हारी लड़की की शादी मेरे लड़के से करवा दूंगी। उन 55 हजार रुपयों में से 40 हजार नानी ने और 15 हजार रुपए सब्जी बेचने वाली महिला ने लिए। उसके बाद मुझे छोड़कर झारखंड चले गए।

मां के ऑफिस जाने के बाद बेटा करता रेप
10 दिन तक खरीदार महिला ने कहा- मैं तेरी शादी अपने बेटे से करा दूंगी। एक दिन खरीदार महिला के ड्यूटी पर जाने के बाद घर पर अकेला पाकर उसके बेटे ने रेप किया। खरीदार महिला के घर आने पर उसे बेटे की करतूत बताई। बेटे को डांटने की जगह उल्टा उसको ही डरा-धमका कर चुप कर दिया। उसके बाद मां के ऑफिस जाने के बाद आरोपी युवक नाबालिग के साथ जबरन रेप करता। उसे अपने परिवार को भी कॉल नहीं करने देते।

चांटे मारकर निकाला घर से बाहर
करीब 10 दिन पहले आरोपी युवक एक लड़की को लेकर आया। जो आरोपी के साथ ही रहती है। 5 फरवरी को वह आरोपी की बहन के साथ बाजार जा रही थी। खरीदार महिला के मना करने के बाद भी चले गए। वापस लौटने पर खरीदार महिला ने कहा कि तुझे मैंने तेरी नानी से 55 हजार रुपए में खरीदा है। मैं तेरे साथ जो चाहूंगी वो करुंगी। उसके बाद उसके चांटे मारे और घर से बाहर निकाल दिया। डर के मारे थाने का पता पूछते-पूछते पहुंची। आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.