हल्दी रस्म के बाद दुल्हन की मौत

मेरठ में एक दर्दनाक घटना हुई है। शादी से ठीक दो दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई। वह यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल थी। रविवार को घर में हल्दी की रस्म थी। रिश्तेदारों ने गीत गाते हुए दुल्हन को हल्दी लगाई। इसके बाद दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम में चली गई।करीब 45 मिनट  तक जब वह बाहर नहीं आई तो घर की महिलाओं ने आवाज लगाई। दरवाजा नॉक किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।  के बीच दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

2011 में पुलिस में भर्ती हुई थी
सरधना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव की रहने वाली मुन्नी देवी की बेटी गीता तालियान यूपी पुलिस में थी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थीं। 2011 में वह पुलिस में भर्ती हुई थी। 7 फरवरी को गीता की शादी थी। घर में शादी की रस्में हो रही थी। रविवार को हल्दी की रस्म के बाद गीता नहाने के लिए बाथरूम गई। वहीं, उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.