रमाबाई के त्याग व समर्पण से बाबा साहब बने महान: संदीप – गांधी गांव में माता रमाबाई अंबेडकर का मनाया जन्मदिन

फतेहपुर। ग्राम सभा कांधी में कांधी सेक्टर अध्यक्ष रज्जन गौतम की अध्यक्षता में माता रमाबाई अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा व पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर चंद्रभान यादव रहे। सर्वप्रथम बसपाईयों ने माता रमाबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जडेजा ने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर के त्याग, परिश्रम, संघर्ष व समर्पण की वजह से ही बाबा साहब महान बने थे क्योंकि अगर माता रमाबाई ने बाबा साहब का साथ नहीं दिया होता तो शायद बाबा साहब इस देश का सबसे पवित्र ग्रंथ भारतीय संविधान को कभी नहीं लिख पाते। कहा कि माता रमाबाई का यह एहसान है कि आज हम लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि अगर माता रमाबाई जी ने ऐसा नहीं किया होता तो आज हमारे भारत की स्थिति कुछ और ही होती। माता रमाबाई अंबेडकर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने बाबा साहब के जीवन में कितनी अहम भूमिका निभाई है जिसकी बदौलत बाबा साहब ने भारत रत्न ही नहीं विश्वरत्न की ख्याति प्राप्त की। माता रमाबाई अंबेडकर ने बचपन से ही बड़ा दुख व संघर्ष देखा। बचपन में ही उनकी माता का देहांत हो गया था। उसके बाद कुछ वर्ष बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया था। नववर्ष में ही माता रमाबाई की शादी हो गयी बाबा साहब से उसके बाद भी माता रमाबाई ने अपने जीवन में दुख और संघर्ष ही देखा है। इस मौके पर बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष विजयपाल पासी, नील सिंह लोधी, सेनीपुर सेक्टर अध्यक्ष छोटेलाल, कोराई सेक्टर अध्यक्ष पवन अंबेडकर, अतुल कुमार चैधरी, विमलेश गौतम, प्रेम गोयल, किरन गौतम, शुभी गौतम, बृजेश कुमार, सनी, कोमल, धनराज गौतम, शैलेश कुमार, राजकरण पासी, मनोज पासी, राहुल सोनकर भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.