दरोगा ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

मेरठ में एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घर में सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी। घटना के वक्त उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरोगा का नाम इंद्रजीत सिंह था। वह अभी सहारनपुर में पोस्टेड थे। दो दिन की छुट्टी लेकर मेरठ आए थे। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चला है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि इंद्रजीत सिंह मेरठ पुलिस लाइन में क्वार्टर नंबर L-1 में परिवार के साथरहते थे। बुधवार देर रात उन्होंने कमरे में गोली मारकर सुसाइड किया है। परिवार ने सुबह 9.30 बजे पुलिस को सूचना दी।कमरे में चारों तरफ बिखरा था खून मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस तुरंत बॉडी को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सारे घटनाक्रम और पहलुओं पर जांच की जा रही है। इतनी देर से पुलिस को सूचना क्यों दी गई? फिलहाल, इस बारे में पता किया जा रहा है। जिस कमरे में दरोगा ने खुद को गोली मारी, वहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। गद्दे, पलंग पर भी खून लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.