प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें मुंबई से साईनगर शिरडी और मुंबई – सोलापुर के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। मुंबई सोलापुर ट्रेन, देश में शुरू की जाने वाली 9वीं वंदे भारत ट्रेन है। मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे 55 मिनट का समय लेती है, जबकि वंदे भारत 6 घंटे 30 मिनट में समान यात्रा पूरी करेगी। देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन, मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी और शनि सिंगापुर में महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.