वैलेंटाइन्स डे पर दो सहेलियों ने ट्रैन की पटरी पर की खुदखुशी किउ ३ दिन बाद हुई लाश की पहचान

वैलेंटाइन-डे की रात 2 सहेलियों ने दी जान:ट्रेन से कटकर दोनों ने की थी खुदकुशी, तीन दिन बाद हुई शव की पहचान :

भिलाई की रहने वाली दो किशोरियों ने वैलेंटाइन डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव इतना क्षत विक्षत हो गया था कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। भट्ठी पुलिस ने शव को पीएम के बाद मरच्यूरी में रखवा दिया था। तीन दिन बाद गुरुवार को दोनों शवों की पहचान यशोदा साहू (16 वर्ष) और कुनी देवदास (17 वर्ष) के रूप में हुई है।

भट्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि मुंबई-हावड़ा अप लाइन पर चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास 14 फरवरी की रात 9 बजे दो लड़कियों की इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की हालत काफी खराब होने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

इसके बाद सभी थानों में गुम लोगों की जानकारी मंगाई गई और उनके परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई। तीन दिन बाद सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की। परिजनों ने लड़कियों की पहचान उनके कपड़े से की। दोनों शवों की पहचान अवंतीबाई चौक सुपेला निवासी यशोदा साहू (16वर्ष) और वार्ड 15 गांधी नगर सुपेला निवासी कुनी देवदास (17वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों सहेलिया कपडे की दुकान मे काम करती थी
जिन लड़कियों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है वो आपस में सहेलियां थीं। दोनों सुपेला में एक कपड़ा दुकान में एक साथ काम करती थीं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह यशोदा और कुनी काम के लिए समय पर निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस का कहना है कि वो परिजनों उस दुकान संचालक से पूछताछ करेगी इसके बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की।

परिजनों के हवाले किया गया शव
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके चलते पुलिस अधिक पूछताछ नहीं कर पाई है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस तरह की और भी घटनाएं सामने आई थी :

जांजगीर जिले में तीन महीने पहले एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। ट्रेन से कटने के कारण उसके शरीर के 2 टुकड़े हो गए। लाश क्षत विक्षत हालत में मिली। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

सुबह ग्राम लटिया से होकर गुजरी रेल लाइन लटिया केबिन के पास एक युवक का शव मिला। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने उसका शव देखा था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर को इस बात की सूचना दी गई। तब उसने रेलवे पुलिस और अकलतरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा।

धड़ कटकर अलग हो गया था।

ट्रेन से कटा युवक, शरीर के 2 टुकड़े हुए

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब शव के 2 टुकड़े मिले। हाथ में टैटू बना हुआ था। उसमें लिखा था I LOVE U रिक्कू, दूसरे हाथ में लिखा था मॉम-डैड। इस पर पुलिस ने आस-पास उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

हेडमास्टर ने ट्रेन से कटकर दी जान

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास 2 महीने पहले 55 वर्षीय शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव के मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर- 19 के रहने वाले सुरेश यादव (55) सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनका बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला। उसे पता चला कि खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जब उसने वहां जाकर देखा, तो उसके पिता सुरेश यादव का शव उसे दिखाई दिया।

अमित ने तुरंत पिता के आत्महत्या की खबर परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची। मृतक सुरेश यादव के बेटे अमित ने बताया की उसकी शादी अगले महीने जनवरी में होने वाली थी। उसके पिता शादी के खर्च को लेकर हमेशा परेशान रहा करते थे। उन्होंने शादी के लिए बैंक से 15 लाख रुपए और घर बनाने के लिए 15 लाख रुपए का लोन लिया था। कुल 30 लाख रुपए के लोन को चुकाने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। घरवाले उन्हें समझाया भी करते थे कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक का बेटा अमित किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.