अवैध खनन व परिवहन में पांच करोड़ से अधिक वसूला राजस्व – खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष में 1256 ओवरलोड गाड़ियों का किया चालान – प्रयागराज मंडल में जनपद फ़तेहपुर टॉप, कार्रवाई से मचा रहा हड़कम्प

फतेहपुर। जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद में मौरंग और बालू की चार खदानें एक्टिव मोड में हैं। इनसे लगातार अवैध खनन और ओवरलोड की खबरें आती रहती हैं। जिले में होने वाले अवैध खनन के अलावा मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड भारी वाहन भी कार्रवाई की जद में आए हैं। प्रयागराज मंडल के चार जिले प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर में सबसे ज्यादा फतेहपुर से राजस्व वसूला गया है।
भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से जनपद में विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है। इसमें परिवहन, प्रशासन और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जिसमें एक साथ छापा मारकर अवैध खनन, ओवरलोड और टैक्स चोरी करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई करते हैं। इसके तहत टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में गिट्टी और मौरंग के लिहाज से मुख्य प्वाइंट माना जाता है। एक दिन में यहां से करीब पन्द्रह जनपदों की गाड़ियां निकलती हैं। टास्क फोर्स द्वारा सड़कों पर जांच करते हुए इस वित्तीय वर्ष में बारह सौ से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया हैं, जिससे करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया गया।
इनसेट-
टास्क फोर्स की कार्रवाई
फतेहपुर। जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन और ओवरलोड के खिलाफ टास्क फोर्स द्वारा चलाए गए अभियान से मौरंग, गिट्टी और ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में बीती रात खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को भी सीज किया।
इनसेट-
लगातार जारी रहेगा अभियान : खनन अधिकारी
फतेहपुर। जिला खनन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जहां भी खामियां मिली हैं उन पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। आगे भी अवैध खनन, ओवरलोड परिवहन और सेल टैक्स जैसी अनियमितताओं पर दौर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.