वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारी

फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पराविधिक स्वयं सेवकों ने वन स्टाप सेन्टर में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया।
शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक अनीत अग्रहरि ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित वन स्टाप सेन्टर में पीड़ित महिलाओं को शोषण के विरूद्ध अधिकार एवं उनकों मिलने वाले अधिकारों से संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दिया। यह भी अवगत कराया कि यदि किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की विधिक समस्या है और उसका समाधान नहीं हो पा रहा है तो वह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अपना प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। इसी क्रम में पराविधिक स्वयं सेवक उमेश सिंह भदौरिया ने शिविर में उपस्थित लोगों को शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री बाल कल्याणकारी योजना के अंर्तगत छात्र-छात्राओं के पिता/अभिभावक की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी हो तो उनके बच्चो को स्कूल में पढ़ाये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह प्रति बच्चा 4500 रुपये बच्चे के शिक्षण के लिये आर्थिक सहायता की जानकारी प्रदान की जा रही है आदि योजनाओ की जानकारी दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.