ग्यारह को आचार्यकुलम् मनायेगा होली मिलन समारोह – तैयारियों को लेकर की बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां

फतेहपुर। होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आचार्यकुलम् संस्था ने बैठक आयोजित की। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी ग्यारह मार्च को होली मिलन समारोह मनाया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी व संचालन अशोक बाजपेई ने किया। आचार्यों ने बताया कि होलिका दहन मुहूर्त सात मार्च को सायंकाल 6 से 8.30 बजे के मध्य का है। आचार्य जुगल किशोर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि होलिका दहन 7 मार्च को सायं काल किया जाएगा। प्रेम, बन्धुत्व, और प्राकृतिक उत्सव के प्रतीक रंगोत्सव पर्व होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में जन-जन की भागीदारी हेतु 11 मार्च को नहर कॉलोनी में होली मिलन समारोह दोपहर दो बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमे जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों के साथ समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक का दायित्व रमेश मोहन को दिया। बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य जुगल किशोर मिश्रा, आचार्य रमानाथ द्विवेदी, आजाद, देवीदत्त, राजेंद्र, चंद्रिका शुक्ला, अशोक तिवारी, बाबा लक्ष्मण दास, अमित शुक्ला, राजा सिंह, अमर तिवारी, सात्विक तिवारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.