लेखपाल संघ उपशाखा सदर की कार्यकारिणी निर्वाचित – विवेक अध्यक्ष व लववीर सिंह बने मंत्री

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सदर का निर्वाचन कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
निर्वाचन की प्रक्रिया सहायक चुनाव अधिकारी दीपक तिवारी व चुनाव पर्यवेक्षक संतोष कुमार यादव के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। सर्वसम्मति से विवेक तिवारी अध्यक्ष, आशुतोष कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, लववीर सिंह मंत्री, सुरेन्द्र श्रीवास्तव उपमंत्री, अनिल पाल कोषाध्यक्ष, दयासागर ऑडिटर निर्वाचित हुए। साथी लेखपालों ने नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि साथियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा। किसी भी लेखपाल का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने सभी साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आहवान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.