9 साल की बच्ची के साथ किया गैंगरेप जान से मारने के लिए सिर पर मारा पत्थर और…

 

आगरा में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची सुबह शौच के लिए गई थी। जहां पर दरिंदे ने उसको पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की का सिर दीवार पर मारा। फिर जान से मारने के लिए सिर पर पत्थर से हमला किया। लड़की बेसुध हो गई तो छोड़ कर भाग गये।

खून से लथपथ पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की है।

 

रेलवे लाइन के पास सुबह बच्ची शौच के लिए गई थी। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 4 बजे वहां पर एक युवक को बैठे देखा था। आशंका है कि वही युवक बच्ची को पकड़ कर झाड़ियों में ले गया। वहां रेलवे की एक कोठरी भी है। जहां पर बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची चीखे नहीं इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। हैवानियत के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया। उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। बच्ची को मरा समझकर भाग गया।

कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई खून से लथपथ अपने घर पहुंची। बच्ची के सिर और शरीर से खून बहता देख घरवाले कांप गए। काफी देर तक पूछने के बाद बच्ची ने घरवालों से पूरी बात बताई। इसके बाद घरवाले उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर खून ही खून फैला पड़ा था। थोड़ी देर में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। बच्ची की हालत भी गंभीर बताई गई है। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर आरोप लगाया है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर अराजक लोगों का जमघट रहता है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पूरे दिन वहां लोग शराब पीते हैं। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।

डी सी पी नगर विकास कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आगरा के जंगल में 9 मार्च को 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। जंगल में लड़की मरणासन्न हालत में मिली थी। जिन लोगों ने लड़की को उस हालत में देखा था, उनसे पूरे हालात के बारे में जाना। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां लड़की मिली, वो जगह गांव से 4 किमी. दूर है। गांव के लोगों के मुताबिक, जब लड़की मिली, तब वो थर-थर कांप रही थी। जंगल के अंदर झाड़ियों में खून फैला था। उसको घसीटे जाने के निशान थे। कपड़े, चप्पल भी इधर-उधर पड़े थे। उसके शरीर से कई जगह खून बह रहा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.