जिला पत्रकार संघ की कमेटी का निर्विरोध चयन अजय सिंह भदौरिया बने जिलाध्यक्ष, आशीष दीक्षित महामंत्री और जयकेश बने कोषाध्यक्ष

फतेहपुर। जिला पत्रकार संघ का द्विवर्षीय चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिला पत्रकार संघ के चुनाव में जिले भर के करीब इक्कीस पदाधिकारी सम्मलित हुए। इसमें जिला कमेटी के सदस्यों एवं तीनों तहसीलों के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव के लिए जिला पत्रकार संघ के बाइलाज के नियमानुसार पहले सभी पादाधिकारियों का नामांकन किया गया। नामांकन के उपरान्त निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुहेल अहमद सिद्दकी एवं प्रेक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया। सभी पदों पर एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध रूप से चुना जाना तय हो गया था। उक्त दोनों अधिकारियों ने अपरान्ह ढाई बजे चुनाव परिणाम घोषित किया। जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों की जिला कमेटी में तेरहवीं बार दो वर्ष के लिए पुनः अजय सिहं भदौरिया को जिला अध्यक्ष चुना गया वहीं महामंत्री आशीष दीक्षित व कोषाध्यक्ष जयकेश पांडेय को तीसरी बार पत्रकारों ने निर्विरोध निर्वाचित कराने में अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमलाल साहू एवं विमलेश त्रिवेदी बिंदकी, रइसउद्दीन सदर व खागा से राहुल तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मत्री पद पर अवनीश सिंह चौहान व आदर्श श्रीवास्तव संगठन मंत्री इरशाद सिद्दकी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य में सतवंत सिंह, त्रिवेणी मिश्रा, बाबूराम को निर्वाचित घोषित किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सदर तहसील अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री आशीष सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद, खागा से अध्यक्ष धीरेन्द्र बाजपेयी, महामंत्री कुमुद तिवारी तथा बिंदकी तहसील से अध्यक्ष श्याम तिवारी व संतोष सैनी को महामंत्री निर्वाचित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.