होली मिलन के ज़रिए हिन्दू महासभा ने दिया समरसता का संदेश

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम महासभा कार्यालय आईटीआई रोड में समाज में सद्भावना समरसता आपसी भाईचारा कायम रखने हेतु होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जनपद की विख्यात फाग टोली पुत्ती लाल और जय हिंद नादान के बीच भाग की पुरानी विधा का श्रोता और वक्ता लगभग 4 घंटे तक आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में मध्य मध्य में फूलों की होली भी प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी के द्वारा खेली जाती रही। आयोजक मंडल द्वारा आए हुए अतिथियों को भांग, ठंडाई, गुजिया, पापड़,चाय आदि व्यंजनों से मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्र कुमार पांडे, बोल चंद्र दुबे, महेश चंद्र त्रिपाठी, राम अनुज तिवारी, विनय तिवारी सभासद, प्रांत मंत्री वीरेंद्र पांडे शिक्षक नेता अनुराग मिश्रा रामू शुक्ला भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी, राजाराम मौर्या, स्वामी रामाश्रय आर्य करण सिंह पटेल शशिकांत मिश्रा शिवाकांत तिवारी, मुबीना वारसी, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन अभिलाष चंद त्रिवेदी, सरला सिंह,संगीता यादव, पूजा पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.