बेटी को गोली मारने के बाद पिता ने किया सुसाइड बीच मे बचाव के लिए आई माँ कि भी हुई मौत

 

चित्रकूट में सोशल मीडिया की वजह से पूरा परिवार खत्म हो गया है। यहां सोमवार को बेटी का बॉयफ्रेंड के साथ रील देखकर पिता ने उसको गोली मार दी। बचाने आई पत्नी की भी गोली लगने से मौत हो गई। फिर मंगलवार यानी आज सुबह उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से 2 किमी. दूर जंगल में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार में सिर्फ 15 साल की बेटी बची है। वह भी बार-बार बेसुध होकर बेहोश हो जा रही है।

 

घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की है। यहां के रहने वाले नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी (18) अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रहती थी। वहीं पर पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। होली पर कुछ दिनों पहले ही खुशी अपने घर आई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पिता ने बेटी के फोन में इंस्टाग्राम रील देखी। इसमें खुशी किसी लड़के के साथ दिखाई दी। इसके बाद वह आग बबूला हो गया। पहले तो उसने बेटी को समझाया, लेकिन बेटी से झगड़ा बढ़ता गया। पत्नी सीमा ने शांत कराने की कोशिश की पर मामला नहीं सुलझा।

बताया जा रहा है कि लड़की खुशी कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल माराचंद्रा गई थी। कुछ बात के चलते पिता नंद किशोर उसे ननिहाल से घर ले आया था। इस पर गुस्से में खुशी ने जहरीला पदार्थ भी खा लिया था। अभी चार दिन पहले मानिकपुर CHC में उसका इलाज हुआ था। इसके बाद से हर रोज पिता व बेटी में विवाद होता था। बेटी का प्रेम-प्रसंग ही विवाद का कारण बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “नंद किशोर के घर से फायरिंग की आवाज आई, तो हम लोग दौड़कर मौके पर गए। वहां पर मां बेटी खून से लथपथ हालत में आंगन में पड़ी थीं। वहीं पर पास में नंद किशोर भी बेसुध हालत में पड़ा था। उसके हाथ में बंदूक था, उसने कनपटी पर तानी और ट्रिगर दबाने वाला था। तब तक हम लोगों ने उसे रोक लिया।

दोनों के पास गए तो देखा कि सीमा की मौत हो चुकी थी। लेकिन बिटिया खुशी की सांसें अभी चल रही थीं। उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच नंद किशोर मौके से फरार गया। क्योंकि घर आए, तो वह नहीं था। आज उसका शव मिला है। पत्नी व बेटी की हत्या का बोझ वह सह नहीं पाया, और खुद भी जान दे दी।”

 

जंगल में पिता की मिली डेडबॉडी
ए एस पी चक्रमणि त्रिपाठी ने कहा, ”कल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी-बेटी की हत्या की थी। आज गांव से दो किमी. दूर घने जंगल में उसकी भी डेडबॉडी मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, वह कल ही आत्महत्या करने वाला था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। आत्मग्लानि के चलते उसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.