बहू ने मकान हड़पने के चलते सास को जान से मारने की कोशिश और

 

हरियाणा के अंबाला में बहू और उसके मायके वालों की प्रताड़ना से आहत 72 वर्षीय शहीद सैनिक की पत्नी ने SP को शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला के आरोप हैं कि उसकी बहू मकान हड़पने के उद्देश्य से उसके ऊपर कई बार जानलेवा हमले कर चुकी है।

पुलिस को शिकायत सौंपने पर जान से खत्म करने की धमकी मिल रही है, जिसके चलते अभी तक पुलिस को शिकायत भी नहीं सौंपी थी। बहू के अत्याचार इतने बढ़ गए कि उसे पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

अंबाला कैंट के पारस नगर निवासी राज कुमारी चोपड़ा ने बताया कि उसके पति फौज में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उसके बेटे राजीव कुमार की वर्ष 2012 में ममता के साथ शादी हुई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसकी बहू अपने पिता और 3 भाइयों के उकसावे में आकर उसका मकान हड़पना चाहती है। उसे जान से मारने की नीयत से कई बार हमला कर चुकी है। मकान उसके नाम है। उसका बेटा झारखंड में नौकरी करता है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी बहू उसके साथ मारपीट करके कई-कई दिनों से उसे कमरे में बंद करके रखती है। 11 मार्च को भी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसके ऊपर मकान नाम कराने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो डंडों से पिटाई की।

 

जान से खत्म करने की दी धमकी
बुजुर्ग महिला ने बताया कि सचिन कुमार ने मौके पर पहुंच उसकी जान बचाई और लहूलुहान हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हुई। पीड़िता ने बताया कि इलाज के दौरान 13 मार्च को उसकी बहू ममता ने अपने भाइयों व पिता को घर बुलाया। आरोप है कि ममता ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। डर के कारण अभी तक उसने पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी थी।

महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी बहू ममता, यूपी निवासी उसके पिता सुभाष सिंह, नवदीप, हिमांशु और शरद के खिलाफ धारा 323, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.