विनोद गुप्ता बने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव – नये दायित्व मिलने के बाद संगठन को मिलेगी और गति

फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने संगठन में रहे राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता को वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पद का दायित्व सौंपा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया कि विनोद गुप्ता संगठन को और गतिमान करेंगे। नवमनोनीत विनोद गुप्ता ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो दायित्व सौंपा है उसको वह बखूबी निर्वहन करेंगे और पूरे देश में प्रवास करते हुये संगठन को और गतिशील बनायेंगे। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से उरई जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रतापगढ अध्यक्ष श्रीचंद्र गुप्ता, पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकट, महामंत्री चंद्र प्रकाश, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, व्यापार मंडल के राधेश्याम हयारण, महिला जिलाध्यक्ष उमाशरन, संजय गुप्ता, गुडडू मोदनवाल, विनय शरन, नारायण गुप्ता, सुशील गुप्ता, रामेश्वर दयालु, डा. ओम प्रकाश, विनय शरन, विनय अग्रहरि आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.