बहुआ ब्लाक व नगर इकाई का गठन, बांटे मनोनयन पत्र

फतेहपुर। डॉ बीआर अंबेडकर युवा जनसेवा फाउंडेशन की बैठक में ब्लॉक इकाई बहुआ एवं नगर इकाई का गठन किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान संगठन मजबूती पर बल दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ने किया। फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र की संस्तुति पर जिला इकाई के सदस्य पद पर शिव प्रकाश मौर्य के अलावा सौरभ कुमार व राम किशोर को बहुआ ब्लाक उपाध्यक्ष, ललित गौतम को ब्लॉक संयुक्त सचिव, बलराज साहू को ब्लॉक संयुक्त सचिव, अशोक गौतम व विनोद कुमार मौर्य को ब्लॉक फाउंडेशन सचिव, बच्छराज को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह को ब्लॉक कार्यालय प्रभारी, सुशील कुमार को ब्लॉक मीडिया प्रभारी नामित किया। इसके अलावा आशीष कुमार व देशराज को ब्लाक इकाई का सदस्य बनाया। आदित्य पासवान, सुजीत कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अमन यादव को नगर सचिव व सोनू को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक रूद्रेश कुमार, अध्यक्ष आदित्य सिंह, सचिव दीपक देहाती, रंजन भारती, अमन वर्मा, नीरज वाल्मीकि, पवन चंद्रा, जीतू आशीष, धीरज, चंदन, अजीत, राहुल बाबा, लवकुश साहू, अजय जाटव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.