सुरेंद्र बने सपा जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की भंग चल रही जिला कमेटियों के पुर्नगठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जहां बारह जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी वहीं सोमवार को प्रदेश के सात जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें फतेहपुर जिले की कमान सुरेंद्र सिंह यादव को दी गई है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी सुरेंद्र सिंह यादव सपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का बेहद करीबी माना जाता है। जैसे ही यह जानकारी सपाईयों को हुई तो सुरेंद्र सिंह यादव को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.