CM योगी ने 250 लोगों की दूर करी समस्याएं, योगी बोले जल्द पूरा होगा गरीबों के आवास का सपना

 

CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का उपचार अच्छे से अच्छे चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए। इसके लिए पैसे की कमी बाधा नहीं बनेगी। जनता दर्शन में एक महिला ने अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की तो मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया। बोले- आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगातार तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। सीएम ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में करीब 250 लोग पहुंचे थे।

CM ने एक-एक कर सब की बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बिल्कुल मत घबराइए। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को प्रशासन और पुलिस के अफसरों को हैंडओवर करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका समाधान कराएं।

 

CM बोले- हम कराएंगे इलाज
जनता दर्शन में हमेशा की तरफ इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका इलाज अपोलो में चल रहा है। सीएम ने महिला से पूछा कि क्या उसके पास आयुष्मान कार्ड है? जवाब में महिला के नहीं कहने पर सीएम ने कहा कि आप अच्छे से उपचार कराइए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पैसा हम देंगे।

इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा 
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज का इस्टीमेट, प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में एक महिला ने आवास की समस्या बताई तो सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही उसके अपने आवास का सपना पूरा किया जाएगा। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़नेए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.