सपाईयों ने महर्षि कश्यप व राजा निषादराज की मनाई जयंती – गोष्ठी में भाजपा सरकार पर हमलावर हुए सपाई, एकता का पढ़ाया पाठ

फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती माल्यार्पण करके धमधाम से मनाई गई। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि कश्यप व राजा निषादराज के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर हमलावर होकर एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने करते हुए महर्षि कश्यप एवं राजा निषादराज गुह्य के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज वर्तमान समय में देश व प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, बालिकाएं, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत भरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, फेक एनकाउंटर व समाजवादी सरकार के समय किए गए कामों का नाम बदलकर अपना नाम देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हो गई है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन बनी है। भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी की जायेगी। उनकी फसलों का मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना दिया जायेगा लेकिन किसानों के उत्पादन की लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सभी ओर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है लेकिन प्रदेश की अंधी गूंगी, बहरी भाजपा सरकार कुछ भी जनहित का काम नहीं कर रही है। जयंती के अवसर पर उनके पद चिन्हों पर चलकर आये हुए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट हो जायें और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूती प्रदान करें। संचालन पूर्व जिला महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, अमरदीप सिंह पप्पू, नफीस उद्दीन, चौधरी मंजर यार, शिवशंकर यादव, राजेंद्र वर्मा, रवींद्र यादव, तनवीर अहमद, कुशलपाल, केपी यादव, राजू कुर्मी, आबिद हसन, रामतीर्थ परमहंस, रियाजुल हसन, ओवैस फारूकी, अरूण यादव, विनीत गिहार, मोहसिन राईन, अखिलेश मौर्य, जियाउद्दीन कुरैशी, शकील अकबर, एजाज चांद, नफीसा बानो, सुनील पाल सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.