एक महिला ने नवजात बच्ची को खिलाने के बहाने लिया और उसे लेकर हुई फरार

newswani

 

कानपुर के कल्याणपुर CHC से एक महिला नवजात बच्ची को चोरी कर भाग निकली। महिला ने पहले जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद बच्ची को खिलाने के बहाने लिया और भाग गई। वापस न आने पर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में बच्ची चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह घटना CHC के सीसीटीवी  कैमरे कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस की दो टीमें महिला की पहचान और नवजात बच्ची की बरामदगी के लिए लगाई गई हैं। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।

कानपुर भौती के सीतेपुर गांव के रहने वाले महेश कुमार की पत्नी सुशमा देवी की 6 अप्रैल को कल्याणपुर सीएचसी में डिलीवरी हुई थी। महेश ने बताया कि इस दौरान पत्नी से एक महिला ने पहले नजदीकी बढ़ाई। बताया कि उनका भी मरीज अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद आज बच्ची को खिलाने के बहाने लिया और भाग निकली।

काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो हम लोगों को महिला पर शक हुआ। तत्काल इस बात की जानकारी CHC प्रभारी को दिया। CHC के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। इसमें एक सीसीटीवी  में महिला बच्ची को गोद में लेकर जाते दिख रही है। इसके बाद कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में एफ. आई.आर.  दर्ज की जा रही है। नवजात बच्चे को चोरी करने वाली महिला की पहचान करने और बच्चा बरामद करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है।

बेटी चोरी होने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। कल्याणपुर थाना प्रभारी पर जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह 6 बजे बच्ची चोरी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। 10 बजे तक पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की और न ही बच्चा बरामद कर सकी। हंगामा करने के बाद पुलिस हरकत में आई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.