22 को धूमधाम से मनायेंगे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव: संजय – कमल तिवारी के हाता से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

फतेहपुर। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू ने कहा कि आगामी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। कमल तिवारी के हाथा से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
शुक्रवार को शहर के जीटी रोड स्थित संगठन के मुख्य कार्यालय ग्रे एंड कंपनी में संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि संस्थान एक गैर राजनैतिक संगठन है। जिसमें समाज का चतुर्दश उत्थान एवं विकास कैसे हो इस पर विचार किया जाता है। कमेटी में निर्णय लिया गया है कि शैक्षिक एवं रोजगार की समस्याओं पर विचार किया जायेगा। जिससे समाज के लोगों का उत्थान हो सके। नगर अध्यक्ष बीके शुक्ला ने कहा कि समाज के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन किया जा रहा है। जिससे भवन का भव्य निर्माण कराया जायेगा। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू ने कहा कि ग्राम व ब्लाक स्तर पर संगठन को खड़ा किया जायेगा। बाइस अप्रैल को कार्यस्थल पर भगवान परशुराम का उद्बोधन, ंसगीत कार्यक्रम, विद्वतजनों के विचार व मेधावी छात्रों का सम्मान कराया जायेगा। कार्यक्रम में सभी भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, सुधाकर अवस्थी, अनिल शुक्ला, डीपी दुबे, आनंद कुमार शुक्ला, साधना शुक्ला, अनुराग मिश्रा, शिवाकांत त्रिपाठी, संतोष कुमारी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.