पौधे रोपित कर मनाया बाबा साहब का जन्मदिन

 

फतेहपुर। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात अपने आवास पर पौध रोपित कर आमजन को संदेश दिया कि अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।
जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी भाजपा नेता देवनाथ धाकड़े के वर्मा चौराहा में आयोजित झांकी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति प्रवीण किंकर के साथ शामिल हुए। इसके बाद रानी कालोनी, कलक्टरगंज, आबूनगर में उत्तरी नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल एवं सभी बूथ अध्यक्ष झांकी में शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य ने धूमधाम से बाबा साहब का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, सुनिधि तिवारी, गुड्डू चंदेल, श्याम परिहार, दुरबीन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.