घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोचा कान और मुह में हुए घाव

 

आगरा में शनिवार को घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। सुबह पिता बाहर काम करने जा रहे थे। तभी बच्ची पिता के पीछे-पीछे चली गई। जिसके बाद वह घर के बाहर खेलने लगी। आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया।

बच्ची चिल्लाते हुए जान बचाकर भागी, मगर कुछ दूर जाकर वह गिर गई। तभी कुत्ते ने बच्ची के गाल और कान में नोंच डाला। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। जिसके बाद बच्ची को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा है। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र का है।

मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती में कृष्णा परिवार के साथ रहते हैं। कृष्णा ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। सुबह तकरीबन नौ बजे वह घर से काम पर जा रहे थे। तभी उनके पीछे उनकी दो साल की बेटी रितिका भी घर से बाहर आ गई। वह बाहर खेलने लग गई। तभी गली में घूमने वाला एक आवारा कुत्ते ने बच्चे को अपने मुंह काट खाया। उन्होंने बमुश्किल बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि बच्ची का इलाज किया जा रहा है। उसके चेहरे पर घाव हैं।

सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में हर दिन कुत्ते और बंदर के काटने के 300 से 500 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आते हैं। जिला अस्पताल में भी कुत्ते घूमते रहते हैं। नगर निगम को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.