पंकज कुशवाह बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज वाणी इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने आज भरथना चौराहे शांति मशीनरी स्टोर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की संस्तुति पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने जनपद इटावा के वरिष्ठ व्यापारी नेता समाजसेवी पंकज कुशवाहा को युवा प्रदेश मंत्री मनोनीत किया इटावा लौटने पर जनपद के व्यापारियों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर व्यापारी स्वयं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मैं शामिल हो रहा है और व्यापारी हित में हमेशा संगठन ईमानदारी से कार्य करता रहा है नव मनोनीत युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं तन मन धन से व्यापार मंडल की और संगठन की सेवा करूंगा व्यापारियों की हर समस्या के लिए हमेशा तैयार हूं किसी भी छोटे बड़े व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापारी जोड़ो अभियान चलाकर व्यापारियों को व्यापार मंडल में शामिल करने का प्रयास करूंगा प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार , युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर संतोष राठौर जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता विक्की महिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष ऋचा कुशवाहा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, नवीन मंडी अध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाह आदि व्यापारी नेता शामिल हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.