परशुराम जन्मोत्सव की संस्थान ने सौंपी जिम्मेदारियां – बाइस अप्रैल को आयोजन स्थल से निकलेगी षोभा यात्रा

फतेहपुर। आगामी बाइस अप्रैल को परषुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बाइस अप्रैल को आयोजन स्थल से भव्य षोभा यात्रा निकाली जायेगी।
संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां बांट दी है। मंच का संचालन अनुराग मिश्रा, भंडारे की व्यवस्था राजेंद्र त्रिवेदी, षिवाकांत दीक्षित, डीपी दुबे व षोभा यात्रा की जिम्मेदारी विनय तिवारी, षिवाकांत तिवारी, अनिल तिवारी, सुरेष षुक्ला, सुधाकर अवस्थी एवं प्रांगण व्यवस्था नगर अध्यक्ष वीके षुक्ला को सौंपते हुए अनुराग त्रिपाठी को वाहन के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त किया है। षोभा यात्रा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए डीपी दुबे ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। षोभा यात्रा बाइस अप्रैल को प्रातः आठ बजे आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, पटेलनगर चौराहा, इस्माइलगंज, हरिहरगंज होते हुए आयोजन स्थल कमल किशोर तिवारी के हाता कलक्टरगंज में समाप्त होगी। इसके उपरान्त परषुराम का संबोधन होगा। तत्पष्चात भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होने सभी का आहवान किया कि परषुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर पुण्य लाभ कमाएं। इस मौके पर षिवाकांत दीक्षित भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.