भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय अशोक दुबे के नाम को अजर अमर करने के लिए कुसुम दुबे को भारी मतों से जिताए- सरिता भदौरिया 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा हम सब कार्यकर्ताओं की मांग पर प्रदेश नेतृत्व में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को इटावा में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अशोक दुबे जी की पत्नी कुसुम दुबे को नगर पालिका परिषद इटावा से प्रत्याशी बनाकर उनके नाम को निरंतर भाजपा में अजर अमर करने का जो कदम उठाया है उसका भारतीय जनता पार्टी इटावा सदैव आभारी रहेगी उक्त उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान काहे उन्होंने आगे कहा कि इटावा की जनता से और अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से निवेदन के साथ अपील करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कुसुम दुबे को जतारा करके इटावा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अशोक दुबे के नाम को अजर अमर करने में हमारा सहयोग प्रदान करें भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे ने कहा अशोक दुबे ने सदैव जनता के हित के लिए कार्य किया है उनकी इसी कार्य को मैं भी निरंतर आगे बड़ाऊंगी इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल महामंत्री प्रशांत राव चौबे शहर अध्यक्ष सुशांत दीक्षित नया शहर अध्यक्ष अनुग्रह सेगर महामंत्री विवेक गुप्ता विवेक रंजन गुप्ता हरिनारायण बाजपेई सागर दुबे अजय भदोरिया कृष्ण मुरारी गुप्ता गुड्डी बाजपेई ओम रतन कश्यप चंदन पोरवाल प्रमोद शर्मा अशोक सिंह चौहान नवल शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.