हरियाणा में कोरोना से 14वीं मौत, 24 घंटे में 856 नए मरीज, 13.53 प्रतिशत पहुंचा पॉजिटिविटी दर, 59 अस्पताल में भर्ती

 

 

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में गुरुग्राम में एक संक्रमित की मौत का मामला सामने आया है, यह सूबे में कोरोना से 14वीं मौत है। जबकि कोरोना के 856 नए केस मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5203 हो गई है। सूबे की पॉजिटिविटी दर 13.53 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा में डराने वाली बात यह है कि अब प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 59 कोरोना संक्रमित दाखिल हुए हैं।

10 जिले बने हॉटस्पॉट
हरियाणा के 10 जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं, जिनमें गुरुग्राम टॉप पन बना हुआ है। अकेले गुरुग्राम में 360 कोराना संक्रमित मिले हैं, जबकि फरीदाबाद में 59, हिसार में 52, रोहतक में 75, यमुनानगर में 63, कुरुक्षेत्र में 37, सोनीपत में 15, अंबाला में 28, पानीपत और सिरसा में 36-36 नए केस मिले हैं। तीन जिलों नूंह, भिवानी और महेंद्रगढ़ में कोई नया केस नहीं मिला है। अन्य जिलों में 15 से नीचे का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

रिकवरी रेट 98.51% पहुंची
हरियाणा की रिकवरी रेट 98.51% रिकॉर्ड की गई है। जिलों की बात करें तो सबसे कम कैथल जिले की है, यहां 100 में से 97.04 प्रतिशत संक्रमित ही सही हो रहे हैं। इसके अलावा 10 जिले ऐसे हैं जिनकी पॉजिटिविटी दर 98 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। अन्य जिलों में स्थिति बेहतर बनी हुई है। यहां की पॉजिटिविटी दर 98 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है।

31 मार्च से नहीं हो रहा वैक्सीनेशन
सूबे में अभी फिलहाल वैक्सीनेशन 31 मार्च से नहीं हो रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां पर फरवरी में आया वैक्सीनेशन का स्टॉक खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के अनुसार 2,36,81,182 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 1,98,48,570 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 20,13,142 लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.