विद्युत समस्या को लेकर बीस को अधिशाषी अभियंता का होगा घेराव – भाकियू ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा – पंद्रह मई को संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की नहर कालोनी में मनायेंगे पुण्यतिथि

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें किसानों समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विद्युत समस्या को लेकर आगामी बीस मई को अधिशाषी अभियंता का घेराव किया जायेगा। साथ ही आगामी पंद्रह मई को संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि नहर कालोनी प्रांगण में मनाई जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। श्री सिंह ने कहा कि पंद्रह कई को भाकियू संस्थापक स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर नहर कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्व. टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि दी जायेगी वहीं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर चर्चा की जायेगी। उन्होने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से फाल्ट होने के कारण किसानों की फसले जल रही हैं। उसका मुआवजा दिलाये जाने के लिए अधिशाषी अभियंता का घेराव बीस मई को किया जायेगा। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी द्वारा लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसको लेकर 25 मई को थाने का घेराव किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि जिले की नहरों में पानी तत्काल प्रभाव से छोड़ा जाये। अंत मे उन्होने संगठन मजबूती के उद्देश्य से डा. नीरज कुमार श्रीवास्तव को युवा जिला सचिव पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, वीरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, युवा जिलाध्यक्ष शाहिद शेख, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, पप्पू सिंह, नागेंद्र यादव, सुरेंद्र पटेल, मुन्ना शेख, कप्तान सिंह यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत उत्तम, मोईद अहमद, अजीम सिद्दीकी, उमेश पटेल, राजू पटेल, अखिलेश सिंह, अनीस अहमद, मनीष तिवारी, सुशील बब्लू, राजेश सिंह, जावेद शेख भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.