बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो में घुसी, हादसे में पति-पत्नी समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी समेत परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। 200 मीटर की दूरी पर सभी शव एक्सप्रेस-वे पर बिखरे पड़े थे। एक घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था। हादसा शनिवार रात 11:30 बजे अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ। बोलेरो की रफ्तार तेज थी, ट्रैक्टर ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण ड्राइवर अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती रही
टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई। गाड़ी की छत उखड़ कर दूर गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती गई। एक-एक कर उसमें सवार लोगों के शव कुछ-कुछ दूरी पर गिरते गए। बोलेरो में आगे बैठे लोग स्टेयरिंग के नीचे फंस गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को इकट्‌ठा किया। इसमें 3 महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हुई थी। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी, उनके रिश्तेदार और परिवार के हैं। किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सभी मृतक देवरिया जिले के मडुआडीह के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त कैलाश (45) पुत्र अच्छेलाल, कैलाश की पत्नी नीतू (38), दुक्खी (43 ) पुत्र प्रभु, गुड्‌डी (40) पत्नी छोटेलाल, रानी (11) बेटी विनोद कुमार शामिल हैं।

बोलेरो की छत के परखच्चे उड़े, काफी दूर में फैल गए
हादसे का मंजर देख पुलिस अंदाजा लगा रही कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज रही होगी, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली में घुसने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पूरी छत उखड़ कर 200 मीटर में एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई। हादसे की जानकारी भी पुलिस को लगभग 1 घंटे देरी से हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर बिखरे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सड़क पर 200 मीटर में बिखरी पड़ी थी डेड बॉडी
जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनके शव एक्सप्रेस-वे पर तहस-नहस पड़े थे। दो सौ मीटर में अलग-अलग शव बिखरे पड़े थे। ये बिखरे शव इस हादसे की भयावहता की गवाही दे रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां काफी दूर तक खून फैला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.