कांग्रेस ने शुरू किया ‘PayCM CryPM’ कैंपेन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की लगाई तस्वीर

 

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में PM की लगातार छह रैलियों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया। यह कैंपेन प्रियंका गांधी के कर्नाटक रैली में एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM हर वक्त अपना दुखड़ा रोते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ‘CryPM’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक CM के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था।

बोम्मई बोले – कांग्रेस तो 9 सालों से रो रही हैं
कांग्रेस के CryPM कैंपेन पर बासवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। बोम्मई ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, PM कभी नहीं रोए। यह कांग्रेस है जो पिछले 9 साल से रो रही है और लोगों को भी कांग्रेसियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

प्रियंका ने कहा कि अपना दुखड़ा सुनाते हैं PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कर्नाटक के जमखंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM पर टिप्पणी की थी। प्रियंका ने कहा था कि मैंने पहला ऐसा PM देखा है, जो जनता के सामने आकर रोता है कि मुझे गाली दे रहे हैं। PM जनता का दुख सुनने के बजाय अपना दुखड़ा उनको सुनाते हैं।

प्रियंका ने कहा था कि मोदी जी को मेरे भाई से सीखना चाहिए। मेरा भाई कहता है कि मैं देश के लिए गाली क्या, गोली भी खाने को तैयार हूं। PM लिस्ट बनवाते हैं कि उन्हें 91 बार गालियां दी गईं। इन लोगों ने मेरे परिवार को जितनी गालियां दीं, इसकी लिस्ट बनवाएं तो पूरी किताब छपवानी पड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.