मैजिक के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत

 

 

मिर्जापुर।लालगंज थाना क्षेत्र के कोटाघाट गांव के पास मैजिक के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। किसान हलिया स्थित पाही से वापस घर लौट रहा था। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव गांव निवासी 58 वर्षीय सहदेव किसान था। खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। हलिया थाना क्षेत्र के खरिहट गांव में पाही थी। शुक्रवार की रात वह अपनी पाही पर गया था। वहां खेत की रखवाली करता था। दूसरे दिन सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे पाही से वापस घर लौट रहा था। साइकिल सवार किसान जैसे ही लालगंज के कोटाघाट के समीप पहुंचा। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। मैजिक की चपेट में आने से किसान गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.