ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर गढ्ढे में फंसा कंटेनर,टला हादसा

 

 

मिर्जापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्घटना से बचाव के लिए खोदे गढ्ढे में जाकर फंस गया नही तो घाटी में कंटेनर के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। अहमदाबाद से एसी और फ्रिज लादकर जमशेदपुर जा रहा कंटेनर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया जिससे अनियंत्रित होकर कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खोदे गए गढ्ढे में जाकर फंस गया।घटना में कन्नौज निवासी 26 वर्षीय कंटेनर चालक शानू बाल बाल बच गया। अनियंत्रित कंटेनर यदि गढ्ढे में न फंसता तो घाटी में सैकड़ों फीट नीचे जाकर पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था।हाल ही में बड़का मोड़ घुमान पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहनों को घाटी में पलटने से बचाने के लिए गढ्ढा खोद दिया गया है जिससे ब्रेक फेल होने वाले वाहन अनियंत्रित होकर घाटी से नीचे नही गिरने पाएं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.