108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों को मिला सम्मान – प्रोग्राम मैनेजर व जिला प्रभारी ने दिये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

फतेहपुर। प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही सेवा 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के कार्य प्रथमिकता में है। प्रतिदिन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से प्रदेश भर में लगभग हजारों मरीजो की जान बचा कर उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी जान बचायी जाती है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी व एंबुलेंस जिला प्रभारी शिवम सिंह व विवेक श्रीवास्तव ने हेल्पडेस्क रमा देवी, एम्बुलेंस पायलट अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र कुमार, एम्बुलेंस पैरामेडिकल स्टाप अंकित कुमार, अर्पित कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रोग्राम मैनेजर श्री द्विवेदी ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मचारी दिन रात आम जनमानस की सेवा में लगे रहते हैं। एंबुलेंस की सुविधा को निस्वार्थ भाव से लोगो तक पहुंचाते हैं। इसी सेवा कार्य को देखते हुए एम्बुलेंस के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। उन्होने कहा कि आगे भी ऐसे कार्य किए जायें। उन्होने सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। दिन प्रतिदिन एम्बुलेंस सेवा में बेहतर सुधार हो रहा है। जनपद में एम्बुलेंस सेवा सुचारू रूप से चलती रहे और समय से आम जनमानस को एम्बुलेंस और जरूरतमंदो को एम्बुलेंस सेवा मिलती रहे यही सभी कर्मचारियों से अपील है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.