बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

 

मिर्ज़ापुर। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सक्तेशगढ़- चुनार मार्ग पर माया नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 112 पुलिस ने दोनों घायलों को चुनार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।

वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के आनंदीपुरम निवासी शिवम सिंह (27) पुत्र राकेश सिंह और महेश (30) पुत्र मनोज कुमार गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। धक्के से बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सक्तेशगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को 112 से चुनार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया। घटना के बाद बोलेरो चालक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई थी। बताया जाता है कि बोलेरो चालक राजगढ़ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र गुलाब सिंह का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.