साहित्य प्रेमी” कवि, लेखक गौतम केशरी अब अपने अभिनय को भी एक नया आयाम देना चाहते है

 

अररिया जिले के एक छोटे से गाँव परवाहा के युवा कवि गौतम केशरी को साहित्य के साथ अभिनय में भी उसकी गहरी रुचि है। जहाँ आजकल सोसल मीडिया पर गंदगी को बढ़ावा मिलता है। वहीं गौतम रचनात्मक कार्य करते है, वह सोशलमीडिया को एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म मानते है। इनका कहना है, कि मुश्किल और बाधा से ताउम्र लड़ना चाहिए। बहुत सारी आलोचना के बाबजूद भी वह घबराते नही है।

अभिनय और साहित्य को यह एक दूसरे का पूरक मानते है। इनके जीवन के ये दो आधार है। अपने जीवन में ये महान कलाकार, साहित्यकार शैलेश लोढ़ा और आशुतोष राणा से बहुत प्रभावित है। इनका कहना है, अपने सपने को पंख देना चाहिए इससे वर्तमान में जो ख़ुशी मिलती है, वहीं भविष्य की असली पूँजी है। यह कहते है इंसान को महत्वकांक्षी होना चाहिए। संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। जो सँघर्ष करता है, वहीं असफलता और सफलता को देख पाता है। जो कठिन रास्तों पर चला ही नहीं, वह क्या जाने असफलता क्या है। युवा कवि गौतम केशरी शिक्षा को बहुत ज्यादा प्रथमिकता देते है। इनका कहना हर मनुष्य शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। आज सभी को शिक्षा ग्रहण करने का बराबर अधिकार है। “अपने वर्तमान जीवन में गौतम ने पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से स्नातक की पढ़ाई की है” और फारबिसगंज से

आई टी आई (इलेक्ट्रिशियन ट्रेड) किया है, साथ ही इसने कम्प्यूटर की पढ़ाई भी पूरी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.