कीर्ति चक्र से सम्मानित सेना नायक का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

 

मिर्जापुर। अत्याधुनिक हथियारों से लैस कट्टर और खूंखार आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने वाले सेना नायक का घर वापसी के दौरान ग्रामीणों ने पूरे जोशो खरोस के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरौंधा चौकी क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान समय में पंजाब के फिरोजपुर में सेना नायक के पद पर तैनात हैं।29 जनवरी 2022 को भारत पाक सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियो की घेराबंदी और तलाशी अभियान के तहत आमने सामने से हुई मुठभेड़ में दो कट्टर आतंकवादियो को मौत की नींद सुला दिया था।सेना नायक ने अपने अदम्य साहस और सच्ची कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अत्याधुनिक हथियारों से लैस दोनों आतंकवादियों के नजदीक से हुई मुठभेड़ में को मार गिराया था।सेना नायक की बीर गाथा के सम्मान में 9 म‌ई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इसका समाचार मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।आज गुरुवार को इनके घर आगमन की सूचना पर इनकी आगवानी के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।लोग हांथ में फूल माला और ठोल नगाड़ा बजा कर पूरे जोशो खरोस के साथ पुष्प वर्षा किया और जै-जवान जै-किसान का नारा लगाया।बताते चलें कि देश प्रदेश में अति पिछड़े ब्लाक के रूप में चिह्नित हलिया की माटी के लाल ने पूरे क्षेत्र के लोगों का सीना चौड़ा दिया।साधारण परिवार और किसान के बेटे ने राष्ट्रपति से पुरस्कार लेकर जिले का नाम रोशन किया है।स्वागत समारोह का आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा•महा नरायण भारती संचालन मंडल महामंत्री मुकेश सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर गणमान्य लोगों में विजय शंकर मिश्रा वनवा प्रधान इन्द्र बहादुर बरौंधा प्रधान गोपाल कोल पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार मिश्र आदर्श सिंह बघेल बबलू चौरसिया सौरभ प्रजापति लछमन चौरसिया विश्वनाथ प्रताप सिंह एड जनार्दन प्रसाद मिश्र निरंजन पाण्डेय छेदी लाल ने पुष्प वर्षा करते हुए बरौंधा बाजार में चक्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बरौंधा चौकी इंचार्ज धर्म नारायण भार्गव हेड कांस्टेबल राम लाल राय डटे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.