सपा एक, बसपा दो सीटों पर आगे, 4 मंत्रियों वाले आगरा में भाजपा 21 हजार से पिछड़ी

 

यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग चल रही है। 17 नगर निगम के शुरुआती रुझान आ गए हैं। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 14 पर भाजपा आगे है। जबकि मेरठ से सपा और आगरा, सहारनपुर से बसपा बढ़त बनाए है। कानपुर में शुरुआत में बड़ उलटफेर देखने को मिला। मगर, कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने फिर से बढ़त बना ली है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि सभी 17 निगम सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। क्योंकि, विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है। नगर निगम के अलावा, नगर पालिक और पंचायत की भी काउंटिंग चल रही है।

आगरा में उलटफेर हुआ है। यहां से बसपा की डॉक्टर लता वाल्मीकि 21000 वोट से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा है।

मेरठ से सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान आगे हैं। जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर है।

मुरादाबाद से बीजेपी के विनोद अग्रवाल आगे चल रहे हैं। उन्हें 35502 मिले हैं। जबकि कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 14798 और बसपा के मोहम्मद यामीन को 7753 मिले हैं।

लखनऊ में छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। उन्हें 1852, सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 1322, बसपा प्रत्याशी शाहीन बानों को 369 वोट मिले हैं।

प्रयागराज में पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी को 11897 , सपा के अजय श्रीवास्तव को 5026 और बसपा के 1712 वोट मिले हैं।

गाजियाबाद से BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल 21260 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर BSP है।

अलीगढ़ से भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी को 21043, सपा को 10220 और बसपा को 6269 मिले हैं।

कानपुर में भाजपा ने फिर बढ़त बना ली है। बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडे को 8884 मिले हैं, जबकि सपा की वंदना वाजपेई को 5413 वोट मिले हैं। वहीं, बसपा की अर्चना निषाद को 2050 वोट मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.