भाजपा ने मानी हार, राहुल ने 6 बार मीडिया से किया नमस्ते, बोले- देश को मोहब्बत अच्छी लगती है

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट और रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है। दोपहर 12 बजे से पहले ही साफ हो गया था कि पार्टी राज्य में बहुमत हासिल कर लेगी।

12 बजे कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार घर की बालकनी पर आए, कांग्रेस का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े। मीडिया के बीच पहुंचे तो भावुक हो उठे। कहा- जेल में सोनिया गांधी मिलने आई थीं, उनसे जीत का वादा किया था।

एक बजे के आसपास भाजपा ने हार मान ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सामने आए और कहा- नतीजों का एनालिसिस करेंगे, पार्टी लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेगी।

दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी दिल्ली में मीडिया के सामने आए। 5 बार मीडिया से नमस्ते कहा और 2 मिनट का वक्त मांगा। फिर बोले- हमने नफरत से लड़ाई नहीं लड़ी। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है।

अब इलेक्शन कमीशन के नतीजे और रुझान…

पार्टी जीते आगे कुल
कांग्रेस 96 40 136
भाजपा 45 19 64
जेडीएस 16 4 20
अन्य 4 00 4

 

पहली बार 73.19% मतदान, पिछले चुनाव से 1% ज्यादा
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।

10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.