कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न – राहुल व प्रियंका को दिया जीत का श्रेय

फतेहपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर जिले के कांग्रेसियों मंे भी खुशी का माहौल है। कल से लेकर आज तक लगातार कांग्रेसी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मना रहे हैं। रविवार को शहर के शान्तीनगर स्थित एक गैरेज में कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाकर इस जीत का श्रेय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को दिया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सईद चच्चा के गैरेज में जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। कनार्टक में मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। तत्पश्चात वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में नफरत रूपी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है और मोहब्बत की जीत हुई है। देश का प्रत्येक व्यक्ति भाजपा के कुचक्र को समझ चुका है और अब उसके झांसे में नहंी आने वाला। भारतीय जनता पार्टी साम्प्रदायिकता की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस ने हमेशा सबको जोड़ने का काम किया है। कनार्टक के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होकर रहेगा। कांग्रेसियों ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को दिया। जिन्होने कड़ी मेहनत करके कर्नाटक के लोगों के दिलों में कांग्रेस को बैठा दिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सही मायनांे में सफल साबित हुई है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह गौतम, महेश द्विवेदी, सईद चच्चा, निर्मल तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजन तिवारी, मो. आरिफ गुड्डा, ओम प्रकाश गिहार, पं. रामनरेश महाराज, पुत्तन मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, आनंद सिंह गौतम, निकित द्विवेदी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.