डंफर की टक्कर से ऑटो सवार कलींदा व्यापारी की मौत, चालक घायल

 

✍️ मलय पांडेय ✍️

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में डंफर ने की टक्कर से घायल कलींदा व्यापारी की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में डंफर को पकड़ लिया है। गाजीपुर निवासी रामविलास कलिंदा का थोक व्यापार करता है। सोमवार की सुबह छह बजे वह ऑटो से फतेहपुर कलींदा खरीदने आ रहा था। जैसे ही ऑटो कस्बे से आगे आया तो फतेहपुर की ओर से आ रहे डंफर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राम विलास और देवीगंज निवासी ऑटो चालक दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने रामविलास को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में रामविलास की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष आंनद पाल सिंह ने बताया कि डंफर को पकड़ लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.