शादी में दुल्हन ने दुल्हे को माला पहनाने से किया इनकार, बोली इतने बड़े लड़के से नहीं करेगी शादी

 

भागलपुर में दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, उसने दूल्हे को देखा। फिर वरमाला नहीं पहनाई।

दुल्हन का कहना है कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है और वो इतने बड़े लड़के से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, इस दौरान लड़की के माता-पिता उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी।

मामला जिले के कहलगांव के रसलपुर का है। मंगलवार की रात बैंड बाजे के साथ बारात पहुंची, लेकिन वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इनकार कर दिया। लड़की के मां-पिता सहित सभी रिश्तेदारों ने उससे हाथ जोड़कर विनती की और शादी कर लेने की बात कहीं। दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी। घंटों मान-मनोबल के बाद बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट गई।

शादी की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि लड़के को देखने के बाद लड़की ना ही उसे तिलक लगाना चाह रही है। ना ही उसने वरमाला पहनाई। एक तस्वीर में महिला उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती तिलक लगा रही है।

बताया जा रहा है कि लड़की वालों के साथ-साथ दूल्हे के पिता ने भी लड़की को समझाने की कोशिश की। दुल्हन नहीं मानी। वो शादी से इनकार करते हुए वरमाला के स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.