देश में 10 राज्यों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 7 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

 

 

देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में हरियाणा, दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। केरल और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते यानी 18 से 24 मई के बीच मौसम के तेजी से बदलने की भविष्यवाणी की है। तापमान में गिरावट आएगी। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में किन राज्यों में होगी बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

पूर्वोत्तर भारत जैसे त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हल्की से मध्यम और कहीं पर छिटपुट बारिश चलने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। कुछ जिलों में तेज आंधी आ सकती है। ज्यादा वक्त बादल रहेंगे।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश सामान्य से नीचे रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.